पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घोड़ी चढ़ने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी समग्र में \"विवाहित\' होने से दूल्हे की फजीहत

घोड़ी चढ़ने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी समग्र में \"विवाहित\' होने से दूल्हे की फजीहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर जिले में करीब 500 विवाह हुए। सबसे बड़ा अायोजन खुरई में हुआ, जहां 315 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। वहीं शहर में 5 स्थानों पर विवाह सम्मेलन हुए। इस दौरान कुछ रोचक किस्से भी सामने आए। गोपालगंज में दुष्कर्म का आरोपी घोड़ी पर चढ़ने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तुलसीनगर में एक दूल्हे को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिल सका। दरअसल, निगम की गफलत के कारण समग्र आईडी में उसे विवाहित लिखा गया है। जैसीनगर के सेमाढाना में आयोजकों ने क्षेत्रीय विधायक को न बुलाकर, उनके विरोधी को तवज्जो दी तो चुनाव पूर्व इसके राजनैतिक मायने निकाले जाने लगे। उधर, बाजारों में खासी भीड़ और रास्ते जाम दिखे। रात में भी कई जगह ट्रैफिक जाम रहा।

गढ़ाकोटा में स्वीमिंग पूल में नहाएंगे बाराती

गढ़ाकोटा के कृषक स्टेडियम में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 900 विवाह होंगे। इस दौरान पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव क्षेत्र के पहले स्वीमिंग पूल का लोकार्पण करेंगे। इसमें वर-वधु पक्ष के लोगों व बारातियों को नहाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विवाद, कतार और विरोध के बीच हुईं शादियां

जाम : अंडर ब्रिज पर लगी वाहनों की कतार

उबटन से उठाकर ले गई पुलिस

शहर के रविशंकर वार्ड निवासी राजू पटेल का गोपालगंज निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान राजू ने इस युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इधर पहले से परित्यक्ता युवती ने जब राजू से शादी करने की बात की तो वह मुकर गया। उसने बातचीत बंद कर परिवार की मर्जी से खुद की दूसरी जगह शादी तय करा ली। पुलिस उसे घर से उबटन के दौरान उठा ले गई।

समग्र में \\\"विवाहित\\\', नहीं मिला लाभ

शास्त्री वार्ड निवासी पटेल परिवार में कुल 12 सदस्य हैं। जिसमें 35 साल के भरत पटेल और 8 साल के कृष्णा को समग्र आईडी में विवाहित लिखा गया है। परिवार के सदस्य लखन पटेल ने बताया कि उनका भाई भरत पटेल 40% विकलांग है। उसकी शादी जैसीनगर के सत्ता ढाना गांव में तय हुई। सामूहिक सम्मेलन में शादी के लिए जब दस्तावेज प्रस्तुत किए, तो पता चला कि उनके नाम के आगे शादीशुदा लिखा है। शादी बुधवार को एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हो रही थी, लेकिन अफसर दस्तावेजों के आधार पर यह मानने को तैयार नहीं कि वह अविवाहित है।

राजनीति... विधायक को सूचना नहीं, विरोधी मंच पर

पारुल ने संगठन मंत्री से की शिकायत

सुरखी विधानसभा के सेमाढाना में अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए 60 विवाहों मेें विधायक पारुल साहू काे नहीं बुलाए जाने से राजनीति गरमा गई है। उन्होंने इसकी शिकायत भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी से की है। जैसीनगर जनपद द्वारा आयोजित इस आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक के धुर विरोधी रहे क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह राजपूत और उनकी प|ी सविता राजपूत थीं। वहीं जनपद अध्यक्ष कमलेश रानी खुद भाजपा की हैं। विधायक साहू ने बताया कि वे आज क्षेत्र में हुए अन्य विवाह सम्मेलनों में शामिल हुईं। जैसीनगर के गेंहूरास में भी पहुंची, लेकिन सेमाढाना का आमंत्रण न मिलना उनकी समझ से परे है। उन्हें न तो अपनी ही पार्टी की जनपद अध्यक्ष कमलेश रानी ने सूचना दी और न ही सीईओ चेतना पटेल ने जानकारी दी। संभागीय संगठन मंत्री तिवारी का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पटेल से मामले की रिपोर्ट गुरुवार तक पेश करने को कहा है।

दलित दूल्हा घोड़ी पर बैठा तो विवाद, केस

बंडा के सिंगरावन गांव में हुए शादी सम्मेलन के दौरान एक दलित दूल्हे को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दिया। राछ के दौरान विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 64 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 15 लोगों को जेल भेज दिया गया। विस्तृत खबर पेज 6 पर

खबरें और भी हैं...