पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दामोदर के म्युजियम में 46 देशों के सिक्के, 85 देशों के टिकट

दामोदर के म्युजियम में 46 देशों के सिक्के, 85 देशों के टिकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार को विश्व विरासत दिवस है। बुंदेलखंड और सागर जिला भी तमाम प्रकार की विरासतों को संजोए है। यहां कई ऐसी वस्तुएं निकली हैं जो प्राचीन विरासत को दर्शाती हैं।

श्रीराम कॉलोनी निवासी दामोदर अग्निहोत्री के पास भी विरासत से जुड़ी कई सामग्री और जानकारियां हैं। नगर निगम से रिटायर्ड अग्निहोत्री ने अपने घर में ही संग्रहालय बना रखा है। इसे वे देश के विभिन्न कोनों में ले जाकर प्रदर्शनी भी लगाते हैं, ताकि लोग उनसे रूबरू हो सकें। उनके पास चांदी और तांबा की धातु से बने करीब 46 देशों के सिक्के हैं। इनमें 1920 ईस्वी के स्विटजरलैंड, 1946 के इंग्लैंड देशों के सिक्के शामिल हैं। उनके पास 85 देशों के डाक टिकिट का दुर्लभ संग्रह भी है। इसमें 1898 में पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा की 400वीं जयंती पर जारी विशेष डाक टिकिट भी है। 1938 से लेकर अब तक प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों के अंक भी उन्होंने संजोए हैं। विलुप्त होते जा रहे ग्रामोफोन सेट एवं रिकाॅर्ड प्लेयर भी उनके संग्रहालय में देखने मिल जाते हैं। इसके अलावा 1899 के हस्तलिखित पोस्टकार्ड, सिक्के ढालने का पाषाणकालीन ढांचा, पारंपरिक कृषि यंत्रों के अवशेष, पलाश और तेंदूपत्ते पर मुद्रण आदि को वे संजोए हैं।

विवि म्यूजियम में दूसरी शताब्दी की बलराम प्रतिमा

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के म्यूजियम में पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं का खजाना भरा पड़ा है। विभाग के म्यूजियम में सैकड़ों मूर्तियां हैं जो सैकड़ों साल पुरानी हैं। यह सागर ही नहीं देश के विभिन्न कोनों से खोजकर यहां लाई गई हैं। इनमें सबसे प्राचीन मूर्त भगवान बलराम की है जो दूसरी शताब्दी की है। यह मूर्ति गुना जिले की तुमैन नामक जगह से मिली थी। विश्वविद्यालय का दल जब यहां विजिट में गया था, तब यह मूर्ति मिली थी। बाद में यहां पर सर्वेक्षण भी हुआ था, जिसमें और भी महत्वपूर्ण बातें निकलकर सामने आई थीं। विभागाध्यक्ष प्रो. नागेश दुबे बताते हैं कि हमारे म्यूजियम में चौथी शताब्दी की बराह भगवान की मूर्ति भी है, जो यहां रखी सभी मूर्तियों में सबसे बड़ी और भव्य है।

खबरें और भी हैं...