आरक्षकों की पोस्टिंग मामले में 20 को सुनवाई
सागर | अारक्षक भर्ती 2017 में चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग में धांधली के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई की अगली तारीख 20 अप्रैल तय की गई है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से मामले की पैरवी कर रहे वकील धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि बुधवार को चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई की अगली तारीख तय की है।