पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जवला योजना : सागर समेत जिले के आठ गांवों को बनाएंगे स्मोक फ्री

उज्जवला योजना : सागर समेत जिले के आठ गांवों को बनाएंगे स्मोक फ्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम स्वराज अभियान में सागर जिले के 8 गांवों का चयन किया है। जिन्हें स्मोक फ्री (धुंआ रहित) बनाया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा मानिटरिंग के लिए एक आईएएस की नियुक्ति भी किया गया है। जिनका काम योजना के क्रियान्वयन कराने के लिए होगा।

जबलपुर रीजन के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप चंद्रा बुधवार को सागर में थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उज्जवला योजना के लिए 14 अप्रैल से 5 मई तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत उज्जवला योजना के लिए चिन्हित परिवार को गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। इसके लिए जिले में 8 गांवों का चयन किया जा चुका है। इन गांवों स्मोक फ्री बनाया जाना है। इसके लिए परिवारों का डाटा बेस तैयार कर लिया गया है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में करीब करीब 2 लाख 49 हजार के लक्ष्य के अनुरूप 1 लाख 36 कनेक्शन इंस्टॉल हो चुके हैं। स्मोक फ्री गांवों को बनाने के लिए अभी दिए गए गांव की सूची के अनुसार सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। उधर, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। जिसमें कनेक्शनधारियों अपने अनुभवों को सांझा करेंगे।

रिफिलिंग को लेकर बनाई जा रही पॉलिसी

प्रबंधक चंद्रा ने बताया कि उज्जवला योजना में बीते दिनों बांटे गए गैस कनेक्शन के तहत सिलेंडरों को भरवाने वालों का प्रतिशत काफी कम हैं। रिफिलिंग को बढ़ाने के लिए जल्द ही एक मीटिंग कर पॉलिसी तैयार की जाना है। इसके साथ ही छोटे गैस सिलेंडरों के लिए भी नीति तैयार की जा रही है।

इन गांवों को बनाया जाना है स्मोक फ्री

सागर- बड़कुआं, समनापुर, बम्होरीबीका, लुहारी

रहली-जामघाट बीना- बेरखेरी टडा खुरई- कौरासा, धांगर

भास्कर संवाददाता | सागर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्राम स्वराज अभियान में सागर जिले के 8 गांवों का चयन किया है। जिन्हें स्मोक फ्री (धुंआ रहित) बनाया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा मानिटरिंग के लिए एक आईएएस की नियुक्ति भी किया गया है। जिनका काम योजना के क्रियान्वयन कराने के लिए होगा।

जबलपुर रीजन के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप चंद्रा बुधवार को सागर में थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उज्जवला योजना के लिए 14 अप्रैल से 5 मई तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत उज्जवला योजना के लिए चिन्हित परिवार को गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। इसके लिए जिले में 8 गांवों का चयन किया जा चुका है। इन गांवों स्मोक फ्री बनाया जाना है। इसके लिए परिवारों का डाटा बेस तैयार कर लिया गया है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में करीब करीब 2 लाख 49 हजार के लक्ष्य के अनुरूप 1 लाख 36 कनेक्शन इंस्टॉल हो चुके हैं। स्मोक फ्री गांवों को बनाने के लिए अभी दिए गए गांव की सूची के अनुसार सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। उधर, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। जिसमें कनेक्शनधारियों अपने अनुभवों को सांझा करेंगे।

खबरें और भी हैं...