पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विप्र समाज ने अभिषेक, हवन पूजन व आहूतियां देकर मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

विप्र समाज ने अभिषेक, हवन-पूजन व आहूतियां देकर मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव बुधवार को पहलवान बब्बा मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज ने धूम-धाम से मनाया।

सुबह 9 बजे मंदिर में भगवान परशुराम का अभिषेक हुआ, पूजन और हवन में बड़ी संख्या में विप्रजनों ने आहुतियां दी और आरती की। दोपहर 1 बजे गणेश मंदिर विजय टॉकीज चौराहे पर ब्राह्मण समाज संगठन की निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ हुआ। दोपहर बाद चार बजे से पहलवान बब्बा मंदिर में राधे-राधे संकीर्तन मंडल की भजन संध्या शुरू हुई। पहलवान बब्बा मंदिर परशुराम के बड़े-बडे़ झंडों से घिरा हुआ था। जहां विप्रो को परशुराम के दुपट्टे और टोपी भेंट की गयी। प्रसादी वितरण का सिलसिला रात तक चला। अंत में सभी ने एक दूसरे को प्रकटोत्सव की बधाई दी।

प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया प्रकटोत्सव के तहत अध्यक्ष मेघा दुबे द्वारा गुरुवार को चंद्रशेखर वार्ड के सामुदायिक भवन में दोपहर तीन बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रकटोत्सव महोत्सव में देवीप्रसाद दुबे, डाॅ.एनपी शर्मा, जेपी पांडेय, डाॅ.सुखदेव मिश्रा, डाॅ.अजय तिवारी, शिवशंकर मिश्रा, डाॅ.अनिल तिवारी, अनुराग प्यासी, रामअवतार पांडेय, गोलू रिछारिया, विपिन बिहारी, यशोवर्धन चौबे, अमित दुबे , मुन्ना चौबे, प्रेमनारायण रावत, रमेश दुबे, रविन्द्र अवस्थी, मुकुल पुरोहित, गिरीशकांत तिवारी, रम्मू तिवारी, रामगोपाल दुबे, नीरज पांडेय, मधुर पुरोहित, गोलू मिश्रा, मुकेश नायक, सुधीर तिवारी, रितेश मिश्रा, रितेश पांडे, अर्पित पांडे, प्रदीप राजौरिया, मनीष स्वामी, चंदू शुक्ला, भरत तिवारी, पप्पू तिवारी, मनोज पांडे, रामदास अग्निहोत्री, सारांश दुबे, राजकुमार टोटे, महेन्द्र दुबे, सौरभ देव पांडे, अभिषेक चौबे, संदीप कटारे, लकी नायक, शैलेन्द्र वैद्य, मनीष मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, अंकित बोहरे, भगवत पाठक, अंशुल हरषे, राजेश दुबे, डाॅ.देवेन्द्र गर्ग, अजय व्यास, सुरेन्द्र रिछारिया, अखिलेश चौबे, शरद मिश्रा, छोटू नायक, मनोज उपाध्याय, बाबा मिश्रा, लीला शर्मा, चंद्रप्रभा दुबे, भावना शुक्ला, संगीता, आशा दुबे, नीति दुबे, ज्योति तिवारी, सीमा तिवारी, पार्वती दुबे, माया , एनी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने उत्साह से अपने अराध्य देव की जयंती मनाई। महोत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, श्रीकृष्ण यादव, प्रीति प्रजापति, रजनी ठाकुर, रश्मि तनेजा, दिलीप रैकवार ने विप्रजनों प्रकटोत्सव की बधाई दी।

सागर. सर्व ब्राह्मण समाज ने मंदिर में की पूजा अर्चना। वहीं समाज के 11 लोगों ने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर सांकेतिक शोभायात्रा भी निकाली।

खबरें और भी हैं...