पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचकल्याणक: राजकुमार वर्धमान बने मुनि महावीर

पंचकल्याणक: राजकुमार वर्धमान बने मुनि महावीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकरोनिया पंच कल्याणक महोत्सव में बुधवार को पालना झूलना का शुभारंभ विधायक शैलेन्द्र जैन श्रीमंत सेठ नरेश चन्द्र जैन, गुलाब सेठ , गुलजारी लाल जैन, विनोद अभाना, सुनील सराफ, सुनील जैन, अखिलेश समैया सहित महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य इंजीनियर संजीव- माधवी, समर जैन को मिला। द्वितीय विपुल जैन इन्दौर, तीसरा विकास रमेश मोदी, चौथा प्रमीला जैन, पांचवा सेठ नरेश चंद्र, स्वदेश चन्द्र जैन, छठवां सौभाग्य प्रेमचंद्र बजाज कोटा को हासिल हुआ।

श्री 1008 महावीर स्वामी दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में चौथे दिन आयोजित तप कल्याण महोत्सव में सुबह जिनेन्द्र भगवान के प्रक्षात व पूजन के बाद इन्द्र सभा में इन्द्रों द्वारा दिगंबर मुनियों की भक्ति की गई। मुनिजीवन के स्वरूप पर संवाद हुए, युवराज महावीर को पूर्व भव का स्मरण आने पर संसार भोगों से वैराग्य हो गया और उन्‍होंने दिगंबर मुनि दीक्षा धारण की।

कार्यक्रम का संचालन विद्वान पंडित अभय कुमार शास्त्री देवलाली ने किया। दोपहर में दीक्षा वन में युवराज महावीर के मुनिराज वनाने की प्रक्रिया विधि विधान के साथ प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रहमचारी अभिनंदन शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुई। तार्किक विद्वान डाॅ. हुकुमचन्द भारिल्ल का बारह भावनाओं पर प्रेरणादायी व्याख्यान हुआ साथ ही महावीर जिनालय, परकोटा पाठशाला के बच्चों द्वारा बारह भावना पर प्रस्तुति दी गई। सायंकालीन सभा में पूज्य गुरूदेव कांजीस्वामी की जन्म जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डाॅ. राकेश जैन शास्त्री नागपुर, डाॅ हुकुमचंद भारिल्ल, पंडित अभय कुमार देवलाली, डाॅ. योगेश अलीगंज, पंडित अरूण मोदी शास्त्री, डाॅ. महेश शास्त्री आदि विद्वानों ने अपने विचार रखे। रात्रि कालिन सभा में प्रवचनों के साथ ही वीतराग विज्ञान पाठशाला गुना के बच्चों के द्वारा कौण्डे से कुंद कुंद नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया ने बताया कि शंकर पैलेस में चले रहे कार्यक्रम में गुरुवार काे प्रातः मुनि महावीर को आहार दान की विधि सम्पन्न होगी। दोपहर में केवल ज्ञान एवं समवशरण रचना पर कार्यक्रम होगा।

मंगल निमंत्रण कर्ता अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष, स्वागाताध्यक्ष एवं समस्त पंचकल्याणक समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज मकरोनिया सागर म. प्र. ने निवेदन किया है। पांचवे दिन एवं छठवें दिन समस्त कार्यक्रम में भी समस्त साधर्मी बन्धु अवश्य पधारे एवं धर्म लाभ लेवे।

खबरें और भी हैं...