जैन समाज ने रतौना में की गौ सेवा
सागर | बालक हिल व्यू के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सम्मेद शिखर विधान के समापन पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा रतौना गौशाला में गौ सेवा की गई । रतौना के आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन केंद्र में लगभग 1600 मूक प्राणियों की सेवा का सिलसिला पिछले कई सालों से चला आ रहा है। मंदिर कमेटी के सदस्य मंगलवार को सुबह अध्यक्ष अजय सराफ, मंत्री अरविंद जैन, सुरेंद्र जैन, मनोज जैन, भूषण जैन सब्जी मंडी से ताजी सब्जियों के साथ गौ सेवा केंद्र पहुंचकर वहां गौ को किया आहार दान।