पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की थीम पर होगा नाटक का मंचन

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की थीम पर होगा नाटक का मंचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन की अभिनव योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर मनवानी फिल्म्स नाटक का मंचन करेगा। इसके अलावा ओ मां के मंचन में दिखाया जाएगा कि मां अपने बच्चे के लिए कितनी परेशान रहती है। डायरेक्टर राजेश मनवानी ने बताया की शहर की नई पीढ़ी विशेषकर नई उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

इसमें युवा अपनी मधुर वाणी और कंठ से सुर ताल लय की प्रस्तुतियां दे सकेंगे। यह त्रिवेणी स्वरूप अनूठा संगम होगा। 5 से लेकर 30 आयु समूह के प्रतिभाशाली अपनी मनपसंद विधा में कला का प्रदर्शन करने के इच्छु़क हों, वे नगर निगम मार्केट स्थित मनवानी फिल्म्स में फार्म लेकर 25 अप्रैल तक जमा करें और नाट्य समारोह का हिस्सा बनें।

सहयोगी एडवोकेट वीनू राणा, डॉ. सुरेश चंद रावत, कमल पाहवा, मुकेश टांक, भारती चौरसिया द्वारा निशुल्क नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है। युवा- युवतियां अपने फोटो एवं मार्कशीट, आधार कार्ड के साथ फार्म जमा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...