बीएमसी के कर्मचारी पांच घंटे हड़ताल पर रहे
सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बीवीजी कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा वार्ड बॉय से की गई अभद्रता के विरोध में मंगलवार को कंपनी के सभी सफाई, सुरक्षा और वार्डबॉय कर्मचारी पांच घंटे तक हड़ताल पर रहे। इसके बाद उन्होंने डीन डॉ. जीएस पटेल को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने उन्हें वेतन काटे जाने और पे स्लिप व ज्वानिंग लेटर न मिलने की बात बताई। डीन ने उन्हें कंपनी से मामले पर चर्चा करने और 20 अप्रैल तक उनकी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे।