पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राध्यापकों ने 7वें वेतनमान के लिए गेट पर धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

प्राध्यापकों ने 7वें वेतनमान के लिए गेट पर धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | शासकीय महाविद्यालय प्राध्यापकों को सातवें वेतनमान देने के लिए गेट पर धरना प्रदर्शन शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। मीटिंग में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहा-प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी एवं ग्रंथपाल शामिल हुए। महाविद्यालयीन शासकीय प्राध्यापक संघ संभागीय इकाई सागर द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक प्राध्यापक,स सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल ने काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया।

सोमवार को गेट मीटिंग में संभागीय अध्यक्ष डा. नीरज दुबे ने कहा कि सातवें वेतनमान की मांग के लिए प्रतिबद्ध है। इस गेट बैठक में सरकार से शासन स्तर पर मांग की अपेक्षा की गई है। संघ चाहता है कि शासन जल्द ही सातवें वेतनमान की घोषणा करे। इस दौरान जिला अध्यक्ष डा. नवीन गिडियन, आलोक सहाय, सुनील श्रीवास्तव, संजय खरे, एसी जैन, अमर जैन, सरोज गुप्ता, मधु स्थापक, संजीव दुबे, आनंद तिवारी, एसएल साहू, सुभाष हार्डीकर, अंजना नेमा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...