पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \"रोड नहीं तो वोट नहीं\' के नारों में देवरी विधायक खुद हो गए शरीक

\"रोड नहीं तो वोट नहीं\' के नारों में देवरी विधायक खुद हो गए शरीक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सागर/ देवरी

देवरी विधानसभा क्षेत्र के ककरी बेरखेड़ी गांव के लोग सोमवार को डेढ़ किमी रोड के लिए सड़क पर उतर आए। नारे लगे कि रोड नहीं तो वोट नहीं। यह जानकारी जैसे ही देवरी विधायक हर्ष यादव काे लगी तो वे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए। खुद हाथ में तख्ती लेकर ग्रामीणों से नारे लगवाने लगे कि रोड नहीं तो भाजपा को वोट नहीं। उन्होंने अपनी सफाई में ग्रामीणों से कहा कि रहली में रोड के ऊपर रोड बनाई जा रही हैं। रहली विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर से यह गांव महज 3 किमी दूर है। रहली के लोग भी इस रोड से आते-जाते हैं। पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव से दो रोड के लिए कई बार मांग की। अनंतपुरा से मोकला और ककरी बेरखेड़ी रोड ग्रामीण विकास विभाग को बनवाना है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस बार यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो रोड जरूर बनवा देंगे। गांव के राधे शुक्ला व श्रीराम घोषी ने कहा कि रोड न बनने से काफी कठिनाई हाे रही है।

सांसद व सरकार भी भाजपा की, मेरी गलती हो तो बताएं

विधायक यादव का कहना है कि ककरी बेरखेड़ी रोड की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इस क्षेत्र के सांसद भाजपा के हैं और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की है। कुछ दूरी पर पंचायत मंत्री का क्षेत्र लगता है। मैं मंत्री से रोड की मांग रख चुका हूं। यदि मेरी कोई गलती हो तो ग्रामीण मुझे बताएं।

खबरें और भी हैं...