- Hindi News
- National
- दिन दहाड़े लूट बुलट से आए युवक चैकिंग के बहाने वृद्ध की अंगूठी व नकदी छीनकर ले गए
दिन दहाड़े लूट बुलट से आए युवक चैकिंग के बहाने वृद्ध की अंगूठी व नकदी छीनकर ले गए
शहर में दिन दहाड़े लूट की वारदात ने एक बार फिर पुलिस की नाकामी उजागर कर दी है। कठुवा पुल के पास सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे बुलट बाइक से आए दो बदमाश एक वृद्ध से सोने की अंगूठी व 3 हजार रुपए नकदी छीनकर भाग निकले। इतवारी टौरी निवासी 74 वर्षीय मोतीलाल शर्मा दीपक मेमोरियल स्कूल से घर जा रहे थे। तभी उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने स्पेशल चैकिंग के बहाने रोका और तलाशी लेने लगे। उन्होंने पद्माकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।