पहले दिन 1010 मशीनों का बार कोड स्कैन
सागर | बेंगलुरु से पिछले सप्ताह आईं 5700 ईवीएम मशीनों की इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को बार कोड स्कैन कर रिसीविंग और सत्यापन की प्रक्रिया शुरु हो गई। पहले दिन करीब 1010 मशीनों की रिसीविंग आैर वेरीफिकेशन किया गया। मोबाइल एप के जरिए एक-एक मशीन की फोटो स्कैन की जा रही है। फोटो क्लिक करते ही बार कोड से मशीन का सत्यापन भी हो जाता है।
इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के सवाल न हों, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा राजनैतिक दल के लोगों को भी बुलाया था, लेकिन पहले दिन कोई नहीं आया। इसी प्रकार जब मशीनें यहां रखी जा रही थीं, तब भी कांग्रेस प्रतिनिधियों को छोड़कर कोई नहीं आया था। इससे यह मैसेज जा रहा है कि चुनाव परिणाम के बाद भले ही मशीनों में छेड़छाड़ को लेकर दल सवाल उठाएं, लेकिन उसकी सत्यापन की प्रक्रिया को देखना कोई भी जरूरी नहीं समझता।