पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयोजन... 20 मई को रवींद्र भवन में कुशवाहा समाज का सम्मेलन

आयोजन... 20 मई को रवींद्र भवन में कुशवाहा समाज का सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | रविंद्र भवन में 20 मई को आयोजित होने वाले कुशवाहा समाज के विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर कुशवाहा समाज की बैठक केंट शॉपिंग मॉल सिविल लाइन में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया यह आयोजन कुशवाहा समाज के बैनर तले आयोजित होगा। आयोजन समिति में अध्यक्ष गोविंद पटेल बनाया गया है। आयोजन समिति में जिले के सभी क्षेत्रों को समाविष्ट करते हुए गठन किया जाएगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा 10 मई तक आयोजन समिति के सदस्यों के पास जमा किए जा सकेंगे। बैठक में प्रमुख रुप से अर्जुन पटेल, श्यामलाल पटेल, डालचंद कुशवाहा, राजाराम पटेल, मोहन कुशवाहा, राजेश पटेल, अनित पटेल, लकी पटेल, कमलेश पटेल, राकेश पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल, धर्मेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...