तीन वर्गों में 21 अप्रैल को चित्रकला प्रतियोगिता
संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला का आयोजन पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय सागर में किया गया है।
चित्रकला को तीन वर्ग समूह में विभाजित किया गया है। जिसमें मिनी ग्रुप एलकेजी से कक्षा 2 तक, (विषय प्रकृति एवं पर्यावरण) जूनियर ग्रुप कक्षा 3 से 6 ( बुंदेलखंड की विरासत) और सीनियर ग्रुप कक्षा 7 से 12 तक विषय मप्र की विरासत पर आयोजित की जाएगी। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों से अपील है कि चित्रकला आयोजन में अपनी सहभागिता दें। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कलेक्टर आलोक सिंह द्वारा 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।