पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... लोहार महासंघ की बैठक में बनाए गए वार्डवार प्रभारी

समाज... लोहार महासंघ की बैठक में बनाए गए वार्डवार प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | भारतीय लोहार (मनु) महासंघ की साप्ताहिक बैठक का आयोजन शुक्रवारी पर किया गया। जिसमें समाज को एक सूत्र में बांधने एवं एकजुट होकर सामाजिक गतिविधियों को गति देने संबंधी चर्चा हुई। इस दौरान वार्ड वार प्रभारी बनाकर लोहार एकता को मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श करते हुए नियुक्तियां की गई। जिसमें संत रविदास वार्ड से दीपक, शुक्रवारी वार्ड से महेश, तिलक गंज वार्ड से रघुवीर, दयानंद वार्ड से भागीरथ, बरियाघाट से अमित, रजाखेड़ी से संजय, कटरा वार्ड से उमेश, भगत सिंह वार्ड से मुंशीलाल और रविशंकर वार्ड से गिरधारी लाल को नियुक्त किया गया है। बैठक में महेश हरिशंकर विश्वकर्मा, राजा राम सरवैया गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, भूपत सिंह विश्वकर्मा, सुदामा प्रसाद समेत अन्य समाजजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...