पर्व... महिलाओं ने पीपल का 21 किलो दूध से किया अभिषेक
सागर | सोमवती अमावस्या पर प्रभाकर नगर स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में लगे पीपल वृक्ष पर महिलाओं ने 108 परिक्रमा लगाकर श्रद्धा भाव से सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया। सुबह 5 बजे से ही श्रीराम दरबार मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। जिसमें सैकड़ों की तादाद में महिला भक्तों ने शिवजी जलाभिषेक और 108 परिक्रमा लगाकर शिव पूजन किया। वहीं दूसरी ओर दद्दा शिष्टमंडल एवं भक्त मंडल द्वारा सोमवती अमावस्या पर असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ श्री महा रुद्राभिषेक किया और 21 किलो दूध से शिव भगवान का दुग्धाभिषेक भी किया गया। पंडित केशव महाराज के सानिध्य में आयोजित दुग्धाभिषेक कार्यक्रम में राहुल सेन, रघुनाथ सेन, छोटू कबीरपंथी अमित पाठक, कृष्णा पंडित अखिलेश गौर, रीतेश तिवारी आदि मौजूद थे।