पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली चोरी करने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष को 1.30 लाख का बिल

बिजली चोरी करने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष को 1.30 लाख का बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गौरीसिंह यादव को बिजली कंपनी ने सोमवार को बिजली चोरी के मामले में एक लाख 30 हजार का बिल दिया है। इतवारी टौरी वार्ड स्थित उनके निवास पर बिजली कंपनी ने दो दिन पहले चोरी का केस पकड़ा था। सोमवार को कंपनी ने इस मामले में असेसमेंट किया।

यादव के ऊपर कंपनी ने 1.30 लाख रुपए की बिजली चोरी निकाली है। बता दें कि गौरी सिंह के घर पर एयर कंडीशनर, फ्रिज वगैरह चलते मिले थे, जबकि उनका बिल बहुत मामूली आ रहा था। पड़ताल की गई तो गौरीसिंह के बिजली मीटर से दो फेज घर की लाइन से डायरेक्ट कनेक्ट मिले थे। बिल नहीं भरने वालों के खिलाफ बिजली कंपनी लगातार कार्रवाइयां कर रही है। इसी कड़ी में बिजली कंपनी ने मकरोनिया निवासी त्रिलोकी यादव के डेयरी फार्म का कनेक्शन पिछले दिनों काट दिया था। लेकिन यादव ने इस लाइन को दोबारा जोड़ लिया।

सोमवार को कंपनी की एक टीम पहुंची और त्रिलोकी यादव के खिलाफ बिजली चोरी का केस बना दिया। बिजली कंपनी के अनुसार त्रिलोकी पिछले कई महीनों से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहा है। उसके साबूलाल मार्केट स्थित मकान के कनेक्शन की भी यही स्थिति मिली। वहां भी हम लोगों को कनेक्शन काटना पड़ा लेकिन यादव ने उसे भी जोड़ लिया। कंपनी के मुताबिक सोमवार को शहर में 6 अन्य टपरानुमा-कच्चे मकानों में बिजली चोरी के केस मिले हैं।

खबरें और भी हैं...