पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 हजार डुप्लीकेट व 8 हजार मृत मतदाताओं के नाम काटे गए

15 हजार डुप्लीकेट व 8 हजार मृत मतदाताओं के नाम काटे गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया में सागर जिला ए ग्रेड में आ गया है। अब तक करीब 92 फीसदी मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। इस दौरान जो करीब 32 हजार डी-डुप्लीकेट नाम थे, उनमें से 15 हजार से अधिक हटा दिए गए हैं। यानी इतने लोगों के नाम दो जगह थे। कुल 32 हजार में से 445 लोग ही ऐसे निकले, जिनके नाम भले ही मिलते-जुलते थे, लेकिन वे अलग-अलग निकले। मृत लोगों के जो 25 हजार नाम मिले हैं, उन्हें हटाने का काम भी चल रहा है। मंगलवार तक 8 हजार मृत लोगों के नाम डिलीट किए जा चुके थे। सागर सहित प्रदेश की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं के नाम होने का मामला उजागर होने के बाद मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने कलेक्टर को संशोधन के आदेश जारी किए थे।

खबरें और भी हैं...