पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवि : दीक्षांत समारोह में छात्राें को पहनाई जाएगी बुंदेली पगड़ी

विवि : दीक्षांत समारोह में छात्राें को पहनाई जाएगी बुंदेली पगड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सागर

डॉ. हरीसिंह गौर विवि में 28 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में बुंदेलखंड की संस्कृति दिखाई दे इसके लिए विवि प्रशासन ने छात्रों को कुर्ता-पायजामा देने के साथ बुंदेली पगड़ी को भी रखा है। करीब 300 से ज्यादा पगड़ियां बनवाई जा रही हैं। तैयारियों को लेकर विवि में मंगलवार को विवि प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अफसरों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट और एक घंटे के अल्प प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में समारोह स्वर्ण जयंती हाॅल में कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

समारोह के बाद होगा सदगुरू कबीर साहेब महोत्सव

स्वर्ण जयंती सभागार में दीक्षांत समारोह के बाद सदगुरू कबीर साहेब महोत्सव 2018 का आयोजन भी किया जा रहा है । कार्यक्रम के संयोजक मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष नारायण प्रसाद कबीरपंथी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे और उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति का उद्बोधन होगा और सर्वधर्म, समभाव और साम्प्रदायिक सौहार्द के विषयों पर चर्चा होगी।

इस दौरान कुलपति प्रो. आरपी तिवारी और रजिस्ट्रार विवेक दुबे ने 19 कमेटियों के अतिरिक्त दो कमेटियां और गठित करने का निर्णय लिया। यह सत्कार और भोजन व्यवस्था पर काम करेंगी। बैठक में कलेक्टर आलोक सिंह, एसपी सतेंद्र शुक्ला, निगमायुक्त अनुराग वर्मा, विवि के सिक्योरिटी ऑफिसर आशीष वर्मा, एएसपी रामेश्वर सिंह यादव और विवि के चीफ इंजीनियर जितेंद्र सक्सेना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...