पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता रिजल्ट मई में: निगम ने खुद के लिए आंके 4 हजार में से 3200 अंक, टॉप 30 की उम्मीद

स्वच्छता रिजल्ट मई में: निगम ने खुद के लिए आंके 4 हजार में से 3200 अंक, टॉप 30 की उम्मीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसवासी ग्रंट में कचरा प्लांट न लग पाने के कारण सागर रैकिंग मं अन्य शहरों से पिछड़ सकता है। यदि प्लांट लग गया होता तो प्रदेश के शहरों में सागर की बेहतर रैकिंग के आसार बन सकते थे।

डॉक्यूमेंटेशन 1400 में से 1100 अंक

निगम ने डॉक्यूमेंटेशन में कहीं कोई कमी नहीं रखी। पिछली बार की तैयारी का भी अनुभव था। जो तैयारी कागजों में की थी उसे मौके पर बता पाने में भी लगभग सफल रहे। इसी के साथ ओडीएफ के अंक भी मिलना तय हैं।

सिटीजन फीडबैक 1400 में से 1300 अंक

5007 लोगों ने फीडबैक दिया। सर्वेयरों ने 451 लोगों से खुद जाकर बात की। बाकी स्वच्छता एप और पोर्टल पर लोगों से फीडबैक मिला। सफाई के मामले में ज्यादातर लोगों ने पॉजीटिव जवाब दिए हैं। डोरटूडोर कचरा कलेक्शन को लेकर अच्छा रिस्पांस मिला।

इंडिपेंडेंट वेलिडेशन 1200 में से 800

इंडिपेंडेंट वेलिडेशन के तहत दिल्ली से मिली लोकेशन के आधार पर शहर के स्कूल, व्यक्तिगत व सार्वजनिक शौचालय, कॉमर्शियल, रेसीडेंशियल एरिया, स्लम एरिया, ओडी स्थल देखे। कहीं कमियां मिली तो कहीं व्यवस्था चाक चौबंद दिखी।

खबरें और भी हैं...