पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागर कृषि उपज मंडी में जोरदार आवक, सभी जिंसाें में तेजी

सागर कृषि उपज मंडी में जोरदार आवक, सभी जिंसाें में तेजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में गेहूं सहित सभी जिंसों की जोरदार आवक हो रही है। सोमवार को करीब 15 हजार बोरे की आवक रही। मंडी में किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियाें की लाइन देखी गई। दूसरी तरफ सभी तरह के जिंसों में मामूली तेजी भी आई है। सरकार की ओर से गेहूं के समर्थन मूल्य में वृदि किए जाने से किसानों को राहत मिलेगी। सरकार की जल्दी भुगतान की नीति से किसान खुश हैं। चने का समर्थन मूल्य भी बढ़ाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सोयाबीन रिफाइन तेल में माल की कमी होने से यहां के व्यापारी ऊंचे भाव पर माल बेच रहे हैं। हालांकि ग्राहकी भी कम है। इंदौर लाइन में सोया प्लांटों के भाव 760 से 765 रुपए तक के भाव खोले गए। इसमें भी थोक में कामकाज नहीं निकला। नारयिल तेल, सरसों व पाम आइल में मंदी का माहौल है। सोमवती अमावस्या के अवसर पर कुछ मंडियों में कारोबार नहीं हुआ। शकर में आयात के बाद इसके भाव तेजी से नीचे आए हैं। एक माह में शकर 1 हजार रुपए तक टूट गई। करेली नरसिंहपुर लाइन के प्लांट शकर के भाव 2800 रुपए तक रखे हैं। जबकि महाराष्ट्र लाइन की शकर का भाव 2800 रु चल रहे हैं। शकर का पर्याप्त स्टाक होने की वजह से इसमें इन भावों पर भी कामकाज नहीं है। शकर के भावाें में अभी अनिश्विचता बनी रहने की संभावना है। किराना एवं दलहन में स्थिरता का माहौल है। हालांकि लग्न का टाइम होने से बाजार में रौनक बनी है। कपड़ा, सोना चांदी और विवाह से संबंधित ग्राहकी ठीक ठाक निकल रही है। अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह हैं, इस कारण खरीदी अच्छी चल रही है।

बाजार समीक्षा

खबरें और भी हैं...