पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवि के दीक्षांत समारोह में पहली बार गाउन की जगह कुर्ता पायजामा

विवि के दीक्षांत समारोह में पहली बार गाउन की जगह कुर्ता-पायजामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि में होने वाले दीक्षांत समारोह में गाउन की जगह कुर्ता-पायजामा पहनाया जाएगा। ऐसा विवि के इतिहास में पहली बार होगा। वहीं राष्ट्रपति के लिए पांच लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी और रूट चार्ट के आधार पर जगह-जगह की पेट्रोलिंग भी होगी। पांच लेयर सुरक्षा व्यवस्था में ब्लैक कमांडो, आर्मी और पुलिस के अफसर व जवान मौजूद रहेंगे , इसके साथ विवि की सुरक्षा भी रहेगी। वहीं राष्ट्रपति के साथ समारोह के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आना भी तय हो गया है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर 19 कमेटियों का गठन किया है। राष्ट्रपति एक घंटे के अल्प प्रवास पर सागर आएंगे। इस दौरान वे 10 छात्रों का सम्मान करेंगे। विवि में गठित हुई कमेटियों को डिग्री, गणवेश, गोल्ड मेडल सहित अन्य जरूरी कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

खबरें और भी हैं...