तकिया मस्जिद के पूर्व सचिव पर एफआईआर के लिए वक्फ सीईओ ने लिखी चिट्ठी
पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित तकिया मस्जिद के पूर्व कमेटी सचिव पर मप्र वक्फ बोर्ड सीईओ ने एफआईआर दर्ज करने की लिए कोतवाली थाना प्रभारी को चिट्ठी लिखी है। बताया जा रहा है कि समाजजनों ने बीते दिनों वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान को शिकायत की थी कि पुराने कमेटी के सचिव उनसे किराया वसूल रहे हैं, जबकि नई कमेटी गठित हो चुकी है। वर्ष 2017 में तकिया मस्जिद के लिए नई कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी अध्यक्ष अब्दुल रशीद ने भी बोर्ड को शिकायत की है। इसमें कहा कहा गया है कि मछरयाई रंगरेजान मस्जिद निवासी पूर्व कमेटी सचिव मो. गुलाम ने नई कमेटी के अध्यक्ष को आय-व्यय का हिसाब, दस्तावेज व रिकॉर्ड नहीं दिए हैं। इसके साथ ही किराएदारों को गुमराह कर उनसे किराया वसूल कर रहे हैं। सागर में बैठक के दौरान बोर्ड पदाधिकारी मस्जिद का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंचे थे, जहां किराएदारों ने चेयरमेन को नई कमेटी और पूर्व सचिव द्वारा लिए जा रहे किराए की रसीदों के बारे में सप्रमाण दस्तावेज सौंपे थे। अनियमितताएं सामने सामने आने पर कार्रवाई की गई।
Ãबोर्ड पदाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ही अनियमितताएं सामने आने पर जांच के लिए कहा था। जांच में पूर्व सचिव मो. गुलाम द्वारा दोषी पाए गए हैं। इसके आधार पर बोर्ड ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना कोतवाली को चिट्ठी लिखी है। ासिर हुसैन, जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष, सागर