पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 साल का पैटर्न और दुनिया के 28 मॉडल की स्टडी से तय होता है अनुमान

100 साल का पैटर्न और दुनिया के 28 मॉडल की स्टडी से तय होता है अनुमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसून का ट्रेंड, नॉर्थईस्ट में बारिश घट रही है, देश में एक दिन में अत्यधिक बारिश का ट्रेंड बढ़ रहा...

153 जिले भीषण सूखे से जूझ रहे हैं मौजूदा समय में। यूपी, बिहार सबसे ज्यादा प्रभावित

91 जलाश्यों में अभी कुल क्षमता का 27% ही पानी बचा है।

50 फीसदी हिस्सा देश का सूखे और बाढ़ से जूझता रहा 2017 में।

156 जिलों में घट रही बारिश.... 1901 से 2013 तक के मानसून के एनालिसिस में यह बात निकलकर आई है कि देश के 640 जिलों में से 156 जिलों में बारिश घटी है। जबकि 82 जिलों में बारिश बढ़ने का ट्रेंड मिला है।

2017 में 30% जिलों में कुछ घंटों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई

मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक पिछले कई वर्षों में मानसून के पैटर्न में असामान्य बदलाव दिखा है। सूखे और बाढ़ का चलन बढ़ रहा है। बीते साल ही 30% जिलों में कुछ ही घंटों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। 38% हिस्से में सूखे जैसी स्थिति देखने को मिली।

भारत में अत्यधिक भारी वर्षा की 40 घटनाएं घटीं। इसका मतलब यह हुआ कि एक दिन में 244 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हुई। इसके अलावा एक दिन में 124 से 244 मिमी के बीच वर्षा की 100 से ज्यादा घटनाएं हुईं।

बीते साल चंडीगढ़ में महज 12 घंटे में 115 मिमी बारिश हुई। यह सीजन की कुल बारिश का 15% थी। इसी तरह बेंगलुरु मंे एक दिन में 150 मिमी पानी बरसा। यानी सीजन की 30% बारिश एक दिन में ही देखने को मिली।

खबरें और भी हैं...