गढ़ाकोटा| चार वर्ष पूर्व खेजरा ग्राम से युवती को अपहरण कर ले गए आरोपी को गढ़ाकोटा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी विजय देबड़ा के अनुसार दिनांक 22 जनवरी14 को खेजरा ग्राम की एक नाबालिग लड़की को उसी के ग्राम का हल्लाई पिता अर्जुन जाटव शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया था। पुलिस टीम ने नाबालिग को दिल्ली के सागरपुर से बरामद किया और गढ़ाकोटा थाना लाई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।