बीना | मंडीबामोरा रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के आने के इंतजार में यात्री बैठे थे कि तभी अचानक ट्रेन को स्टेशन मास्टर ने थ्रो सिग्नल दे दिए। लेकिन ड्राइवर ने थ्रो सिग्नल देख ट्रेन को होम सिग्नल पर ही रोक लिया और वॉकी-टॉकी से स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। यह ट्रेन होम सिग्नल पर करीब 7 मिनट तक खड़ी रही बाद में इसे प्लेटफार्म पर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के भोपाल से चलकर सागर की ओर जाने वाली राज्यरानी मंडीबामोरा रेलवे स्टेशन आ रही थी। जिसका स्टापेज मंडीबामोरा रेलवे स्टेशन पर था। जहां यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे थे। लेकिन स्टेशन आने से पहले ही ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर की लापरवाही के कारण ट्रेन को थ्रो सिग्नल दे दिए गया। थ्रो सिग्नल देख ड्राइवर धीरज कुमार सकते में आ गए। लेकिन उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को होम सिग्नल पर खड़ा कर लिया।