पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 घंटे में 13 डिग्री से भी ज्यादा बढ़ गया तापमान, 20 दिन में दूसरी बार 440 पार

7 घंटे में 13 डिग्री से भी ज्यादा बढ़ गया तापमान, 20 दिन में दूसरी बार 440 पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौतपा भले ही तीन दिन बाद हो लेकिन तेज गर्मी का दौर जारी है। मई महीने में 20 दिन के अंदर दूसरी बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। सुबह 5.30 के बाद 7 घंटे में ही पारा 31 डिग्री से 44.1 डिग्री पर आ गया यानी 13.1 डिग्री का इजाफा हुआ।

सोमवार इस सीजन में अभी तक का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे 19 दिन पहले 2 मई को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री पहुंच गया था। सोमवार को रात न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। सुबह 11.30 बजे पारा 41.0 डिग्री था। शाम 5.30 बजे भी 41.1 डिग्री था।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच उत्तर-पश्चिम से हवाओं का दौर चलता रहेगा। पिछले साल 12 मई 2017 में सर्वाधिक 44.9 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंचा था। जबकि 2016 में 20 मई काे अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रहा। यह उस साल गर्मी के सीजन का सबसे अधिक तापमान था। वर्ष 2015 में भी 19 मई को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री था।

दोपहर में कड़ी धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। चित्र यातायात पुलिस चौकी कटरा बाजार का।

आगे क्या

Ãमौसम वैज्ञानिक डा. डीपी दुबे ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। हवा की गति 15 किमी प्रति घंटे रहेगी।

िदन में इस तरह बढ़ा तापमान

सुबह 5.30 31.0 डिग्री

सुबह 8.30 35.2 डिग्री

सुबह 11.30 41.0 डिग्री

दोपहर1.30 44.1 डिग्री

दोपहर 2.30 43.0 डिग्री

शाम 5.30 41.0 डिग्री

खबरें और भी हैं...