पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीनों की कीमतें तय करने के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक इसी हफ्ते

जमीनों की कीमतें तय करने के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक इसी हफ्ते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर . 1 जून को लागू होने वाली कलेक्टर गाइडलाइन के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक इसी सप्ताह आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि उप पंजीयक समितियों से जो रिपोर्ट बुलाई गई थी। वह सभी इलाकों से आ गई है। सोमवार को बंडा और रहली ब्लॉक ने भी रिपोर्ट जिला पंजीयक कार्यालय में जमा करा दी है। रिपोर्ट पर अब जिला मूल्यांकन समिति द्वारा विचार-विमर्श करते हुए जमीनों के दामों पर आम सुझाव मांगे जाएंगे। बीते सालों में जहां कीमतें नहीं बढ़ी वहां की रजिस्ट्रियों का वेल्युएशन निकालकर 100 से 500 रुपए प्रति वर्गमीटर की वृद्धि हो सकती है।

खबरें और भी हैं...