सागर | पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राज्य सभा सांसद पूर्व मंत्री राजमणी पटैल सत्ता हटाओ, संविधान बचाओ जनजागरण यात्रा लेकर सोमवार को सुबह 9 बजे सुरखी विधानसभा क्षे़त्र के बरोदा गांव पहुंचे। यहां पटैल ने कहा कि बाबा अंबेडकर ने आजादी के बाद भारत का संविधान लिखा था। इसमें हर व्यक्ति को के मौलिक अधिकार सुनिश्चित किए गए थे। लेकिन आज यही संविधान खतरे में है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद तिवारी, दिलीप पटेल, महेश सींग घूघर, मंडी संचालक भगोनी पटैल, लखन सिंह सेमरा, परसादी कुर्मी, राघव सिंह कुसुमगढ़ आदि मौजूद रहे।