पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस साल शासन की साइकिल लेट न हो इसलिए पहले ही मांग ली रिपोर्ट

इस साल शासन की साइकिल लेट न हो इसलिए पहले ही मांग ली रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार अप्रैल माह में हुए एडमिशन के आधार पर कुल संख्या प्राप्त कर लघु उद्योग निगम को साइकिल खरीदी के संबंध में सूची भेज दी है। ऐसा इसलिए ताकि जितने एडमिशन हो चुके हैं उतनी साइकिल का सामान तो समय रहते तैयार हो ही जाए।

ब्लॉक आएंगी, फिर तैयार कर संकुल भेजेंगे : लघु उद्योग निगम जिलेवार मिली सूचियों के आधार पर ब्लॉकवार साइकिलों का सामान भेजेगा। ब्लॉक मुख्यालय पर ही साइकिल तैयार की जाएंगी। यहां से संकुलों से प्राप्त संख्या के आधार पर भेज दी जाएंगी। संकुल मुख्यालय से इन्हें स्कूलों में भेजा जाएगा। पिछले साल हुआ यह था कि साइकिलों को ब्लॉक मुख्यालय से ही विद्यार्थियों को दे दिया गया था।

जिले में कक्षा-9वीं के विद्यार्थियों की अनुमानित संख्या 16,442 बताई

5 जून तक संख्या में सुधार के दिए निर्देश

भास्कर संवाददाता | सागर

कक्षा-9वीं के विद्यार्थियों को पिछले सत्र 2017-18 में साइकिलें तब मिल पाई थीं, जब उनका सत्र ही पूरा हो गया था। रिजल्ट आने के बाद साइकिल विद्यार्थियों को मिल पाई थीं। इस बार ऐसा न हो, लिहाजा लोक शिक्षण संचालनालय ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

अप्रैल माह में लगी कक्षाओं के दौरान हुए दाखिले के आधार पर संचालनालय ने साइकिल के लिए जिले के पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी की है। 16 हजार 442 विद्यार्थियों की संख्या बताकर 5 जून तक बताने के लिए कहा है कि यह संख्या यथावत रहेगी या कुछ अंतर होना है। इनमें 8891 छात्र एवं 7551 छात्राएं हैं। लोक शिक्षण की अपर संचालक शिल्पा गुप्ता ने इस संबंध में जेडी स्कूल शिक्षा को पत्र जारी कर पूरी जानकारी मेल पर भेजने को कहा है। जेडी आरएन शुक्ला ने बताया कि हम संभाग भर के सभी जिलों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। यदि कहीं विद्यार्थियों की संख्या में कोई अंतर होगा, तो उस हिसाब से जानकारी भेज दी जाएगी। वैसे इस बार संख्या में ज्यादा अंतर होने की गुंजाइश नहीं है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार अप्रैल माह में हुए एडमिशन के आधार पर कुल संख्या प्राप्त कर लघु उद्योग निगम को साइकिल खरीदी के संबंध में सूची भेज दी है। ऐसा इसलिए ताकि जितने एडमिशन हो चुके हैं उतनी साइकिल का सामान तो समय रहते तैयार हो ही जाए।

ब्लॉक आएंगी, फिर तैयार कर संकुल भेजेंगे : लघु उद्योग निगम जिलेवार मिली सूचियों के आधार पर ब्लॉकवार साइकिलों का सामान भेजेगा। ब्लॉक मुख्यालय पर ही साइकिल तैयार की जाएंगी। यहां से संकुलों से प्राप्त संख्या के आधार पर भेज दी जाएंगी। संकुल मुख्यालय से इन्हें स्कूलों में भेजा जाएगा। पिछले साल हुआ यह था कि साइकिलों को ब्लॉक मुख्यालय से ही विद्यार्थियों को दे दिया गया था।

खबरें और भी हैं...