पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रवींद्र भवन में आयोजित हुआ ‘हम छू लेंगे आसमां’ कार्यक्रम

रवींद्र भवन में आयोजित हुआ ‘हम छू लेंगे आसमां’ कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | 12 वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों की करियर काउंसिलिंग को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को रवींद्र भवन ‘हम छू लेंगे आसमां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री के ऑनलाइन उद्बोधन से हुई। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम में 799 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया था। योजना के प्रथम चरण का यह कार्यक्रम 21 मई से 31 मई तक चलेगा। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। विभाग की ओर से नियुक्त किए गए काउंसलर्स में नीलेश कुमार चौबे, डॉ. प्रफुल्ल हलवे और सरिता जैन के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने भी छात्रों को परामर्श दिया। वहीं सहायक संचालक डॉ. महेंद्र तिवारी ने भी करियर चयन की बातों पर प्रकाश डाला। इस दौरान आरके वैद्य, राजेश खरे, मनीष नेमा, डीडी गोस्वामी और आशुतोष गोस्वामी समेत बड़ी संख्या प्राचार्य, शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...