सागर | 5 जून को सागर जिले के तीर्थयात्रियों को रामेश्वरम यात्रा के लिए भेजा जाना है। सागर जिले को आवंटित निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन पत्र मिलने पर तीर्थ यात्रियों की चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया मंगलवार को दोपहर 1 बजे (एनआईसी राष्ट्रीय विज्ञान सूचना केन्द्र) सागर में होगी।