पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायक सातवें दिन हड़ताल पर डटे रहे

रोजगार सहायक सातवें दिन हड़ताल पर डटे रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | जिला पंचायत कार्यालय के सामने सातवें दिन रोजगार सहायकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं रोजगार सहायकों ने अपने आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी और अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की। इस तरह उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। यह हड़ताल प्रांतीय संगठन के आव्हान पर की गई है। रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष गजेंद्र राजपूत, ब्लाॅक अध्यक्ष परसराम यादव सहित सभी रोजगार सहायकों का कहना है कि सरकार को कई बार मांग पत्र दिया जा चुका है। अब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। उनकी प्रमुख मांग है कि ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी के रुप में संविलियन किया जाए। उन्हें नियमित किया जाए।

खबरें और भी हैं...