पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंजीनियर्स की हड़ताल 20वंे दिन रही जारी, 8 विभागों के काम ठप

इंजीनियर्स की हड़ताल 20वंे दिन रही जारी, 8 विभागों के काम ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्लोमा इंजीनियर्स की बीस दिन से चल रही बेमियादी हड़ताल के चलते मनरेगा के कामों का मूल्यांकन ठप है। इससे मनरेगा का काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है।सब इंजीनियरों का आंदोलन सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय के पीछे जनपद मार्केट में जारी रहा।

एसोसिएशन से जुड़े आरईएस,पीएचई, लोनिवि सहित आठ विभागों के सब इंजीनियरों ने तय किया है कि वे नए निर्माण कार्य को हाथ नहीं लगाएंगे। वहीं हड़ताल के चलते डीपीआर,लेआउट आदि के काम बंद है। सब इंजीनियरों ने कहा आंदोलन में और तेजी लाई जाएगी। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले दो बार मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंदोलन को यह सोचकर स्थगित किया गया था की सरकार उनकी मांगों को पूरा करेगी।

हड़ताल में जिले के करीब 150 उपयंत्री शामिल हैं। आरईएस के कार्यपालन यंत्री के कुम्हार ने स्वीकार किया कि जिले में निर्माण से संबंधित कार्य प्रभावित है। आरईएस के पूरे निर्माण कार्य ठप हैं। क्योंकि हड़ताली सब इंजीनियर अपने कार्यालयों में पहुंच ही नहीं रहे हैं।

हड़ताल की वजह

उपयंत्री का प्रारंभिक वेतनमान 3200 से बढ़ाकर 4800 रुपए किया जाए। 20 साल की सेवा के बाद पदोन्नति दी जाए। उपयंत्री को 30 साल की सेवा के बाद तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए। मनरेगा एवं अन्य विभागों में कार्यरत संविदा उपयंत्री को नियमित किया जाए।

खबरें और भी हैं...