पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संवेदनशील राहतगढ़ समेत जिले के पांच थाने एसआई के भरोसे, नहीं मिल रहे टीआई

संवेदनशील राहतगढ़ समेत जिले के पांच थाने एसआई के भरोसे, नहीं मिल रहे टीआई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपालगंज थाने में लगभग सभी सीनियर अंडर ट्रांसफर, शनीचरी चौकी इंचार्ज विहीन : जवाबदेह स्टाफ की कमी का अंदाजा इस तथ्य से भी लगाया जा सकता है कि गोपालगंज थाने में 11 एसआई की पोस्ट हैं लेकिन उनमें से मात्र तीन की पोस्टिंग है। इनमें से भी दो अंडर ट्रांसफर हैं। हालांकि यहां के टीआई भी बीते चार माह से अंडर ट्रांसफर हैं। यहां बता दें कि गोपालगंज थानांतर्गत शनीचरी पुलिस चौकी भी है। जिसमें शुक्रवारी, लाजपतपुरा का कुछ हिस्सा, कृष्णगंज जैसे वर्ग विशेष की आबादी वाले इलाके आते हैं लेकिन थाने के पास इस चौकी के लिए भी स्टाफ नहीं है। कुछ दिन पहले लाइन से एक एसआई की अौपचारिक रूप से ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन उनके छुट्टी जाने से अब प्रभार एक हेड कांस्टेबल के पास आ गया है। जब कभी वह किसी मामले की जांच के लिए जाते हैं तो चौकी खाली हो जाती है।

दूसरे जिले से नहीं आए टीआई, एसपी बोले जल्द स्थिति सुधरेगी : जिले में टीआई का टोटा पड़ने का एक बड़ा कारण यहां अन्य जिलों से आए टीआई का ज्वाइन नहीं होना है। जबकि सागर से कई टीआई देर से ही सही लेकिन रिलीव होते रहे। नतीजा ये निकला कि कुछ माह पहले तक जहां जिले के सभी थानों में टीआई थे, वहीं अब पांच बड़े थानों में टीआई नहीं है। इस मामले में एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल का कहना है कि कुछ जिलाें से रिलीव होने के बाद टीआई आते जा रहे हैं। उन्हें ज्वाइन भी कराया गया है, अभी कुछ और लाेग आएंगे तो स्थिति सुधर जाएगी।

बहेरिया थाना ज्वाइन करने नहीं पहुंचे टीआई बघेल : हाल ही में एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल ने खुरई थाने में पदस्थ टीआई एसपीसिंह बघेल को बहेरिया थाना ट्रांसफर किया था। लेकिन वह ज्वाइन करने नहीं पहुंचे। चर्चाओं के मुताबिक वे बार-बार ट्रांसफर से परेशान होकर जिले से ही रुखसती चाहते हैं। दूसरी ओर बहेरिया टीआई कमलेंद्र कल्चुरी को एसपी से कोतवाली थाना भेजा था। लेकिन वह भी ज्वाइन नहीं हुए, नतीजन लाइन से अभिषेक वर्मा को कोतवाली थाने का चार्ज दिया गया।

खबरें और भी हैं...