पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग निद्रा से दूर होती हैं अनिद्रा, तनाव और हृदय रोग की बीमारियां: योगाचार्य भार्गव

योग निद्रा से दूर होती हैं अनिद्रा, तनाव और हृदय रोग की बीमारियां: योगाचार्य भार्गव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलि योग समिति द्वारा विश्व योग दिवस की तैयारी को लेकर चार दिवसीय निशुल्क योग शिविर मां महलवार देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।सोमवार को इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि योगाचार्य एनआर भार्गव,चौरसिया समाज के राष्ट्रीय सचिव ,घनश्याम भिंडे, पीसी चौरसिया और एस वाजपई ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौैके पर योगाचार्य डॉ भार्गव ने कहा की आज भाग दौड़ एवं तनाव भरी जिंदगी में लोगों की नींद खो रही है। योग निद्रा का व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष उजागर करते हुए उन्होंने वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष भी रखा और कहा की योग निद्रा से आरोग्यता एवं दिव्यता प्राप्त की सकती है। अनिद्रा , तनाव, ह्रदय रोगों का योग निद्रा रामबाण औषधि है. यह वैज्ञानिक एवं प्रभावशाली विधा है। यह शव नहीं गहरी विश्राम में जाने की प्रक्रिया है। सजगता से विश्राम करना योग चेतना का प्रवाह शरीर से हटाकर अपने अंतर्मन की ओर मोड़ता है। अवचेतन मन के ब्लॉकेज हट जाते है जिससे मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। साधक नींद को योग निद्रा में बदल ले तो वह अंदर शांत बाहर से क्रियाशील रहता है। इसमें कम से कम 15से 45 मिनिट तक लगभग सात से पंद्रह दिनों तक अभ्यास करने की आवश्यकता है।

जिला प्रभारी भगत सिंह ने बताया की यौगिक क्रियाओं से हम सुख शांति भरा जीवन जी सकते हैं। सागर में योग से जुड़े विभिन्न विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित करके नवाचार देना है। भार्गव नौदरा एवं त्राटक के सिद्ध हस्त विद्वान हैं। अपनी योग कक्षाओं में प्रो. संतोष शुक्ला, आर जी शुक्ला, एस आर सिंह ,जे पी विश्वकर्मा, विपिन विहारी गौतम, एन के तंतुवाय,रजनी ठाकुर, एसके सैनी, जमुना प्रसाद सेन, आर एस ठाकुर, सुनील पाल, देवेंद्र चौरसिया, साक्षी गोपाल दीक्षित, नीतू यादव, रणवीर ठाकुर, रवि रजक, वनमाली सिंह राजपूत, संतोष शर्मा, केके सोनी, विमला साहू, सुधा श्रीवास्तव, वीपी नायक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...