सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में एमपीसीए मैदान पर खेले जा रहे शेष सागर डिवीजन और दमोह जिले के मध्य दो दिवसीय सेमीफाइनल मुकाबले में सुबह शेष सागर डिवीजन कि टीम ने टॉस जीतकर दमोह को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
दमोह की टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवरों में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए एक बार फिर से नानक चौरसिया ने 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। एवं शशांक रोहित ने 42 और राम नामदेव ने 27 रनों का योगदान दिया। शेष सागर डिवीजन कि ओर से रवि श्रीवास और करन डागोर ने 3 - 3 विकेट लिए जबकि पवन राज यादव ने 2 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी शेष सागर डिवीजन कि टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 41 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे। शेष सागर डिवीजन को अब तक 18 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है और उसके पास 7 विकेट अभी भी शेष बचे हुए हैं। शेष सागर डिवीजन की ओर से सहज दीप सिंह बत्रा ने 27 और हिमांशु दुबे ने 13 रनों का योगदान दिया। दमोह की ओर से नानक चौरसिया, प्रभात पटेल और दीपचंद राय ने 1 - 1 विकेट लिए। स्टंप्स के समय कप्तान शिवेश रावत 79* और करन डागोर 44* रनों पर नाबाद खेल रहे है।
बम्हौरी स्थित क्रिकेट मैदान पर दमोह और सागर के बीच खेला गया सेमीफाइनल।