सागर | सर्व ब्राह्मण समाज संगठन कार्यालय में आयोजित शोक सभा में नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष पं त्रिलोकीनाथ कटारे की मां सिया रानी कटारे और निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष पं माधव प्रसाद कटारे की मां पूर्व पार्षद सुमित्रा कटारे को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पं. देवीप्रसाद दुबे, संतोष पांडे, डॉ सुखदेव मिश्रा, डॉ अनिल तिवारी, शिवशंकर मिश्रा, ओ पी दुबे, अनिल दुबे, अनुराग प्यासी, रविन्द्र अवस्थी, यशोवर्धन चौबे, शैलेंद्र वैध, वाटू दुबे, पवन गौतम, मुकेश नायक, अरुण दुबे, अनुराग तिवारी, लल्लू दुबे, शरद मिश्रा, लवकेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।