पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... समर क्लासेस में लड़कियों ने सीखी सिलाई

समाज... समर क्लासेस में लड़कियों ने सीखी सिलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद महावीर शाखा द्वारा समर क्लासेस लगाई गई। इसमें 15 से 25 वर्ष तक की लड़कियों ने भाग लिया इस क्लासेस में सिलाई, कढ़ाई, ढोलक, मेहंदी, हेयर स्टाइल ,सिल्क ज्वेलरी, सिल्क पेपर, दीपक आदि बनाना सीखा। समापन कार्यक्रम में संयोजिका सुषमा जैन का शाखा अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया। संरक्षक नूतन नाहर, संभागीय अध्यक्ष मंजू मगन, सुगंधी जैन, सह सचिव संध्या रांधे लिया, चेयर पर्सन किरण जैन, आशा सेठ, क्षमा डबडेरा अलका दिवाकर, अध्यक्ष कविता, सचिव वर्षा, कोषाध्यक्ष निशी, मनीषा, संगीता, सुनीता आदि उपस्थित थी

संस्था... दाना-पानी रखने का लिया संकल्प

सागर | महिला जैन मिलन शाखा बड़ा बाजार ने बैठक में भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना पानी रखने का संकल्प लिया। शाखा अध्यक्ष साक्षी जैन द्वारा आयोजित मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। बैठक में मधु , सुषमा चौधरी, सीमा जैन, कविता सिंघई , दिव्या जैन, मीना जैन, मंजू जैन ,एकता जैन, खुशबू जैन, कीर्ति जैन, रूपाली जैन, शालिनी समैया,रश्मि समैया , सोमिता जैन उपस्थित थीं।

कार्यक्रम... शिशु मंदिर में मेधावी छात्रों को हुआ सम्मान

सागर | सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुरा में 10 वीं कक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आने वाले छात्र राज सोनी समेत सभी मेधावी छात्रों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लक्ष्मी शिक्षा समिति के सचिव एमएल जैन, उपाध्यक्ष दामोदर प्रजापति और रविकांत सराफ द्वारा राज सोनी को लेपटॉप व प्रशस्ति पत्र दिया गया, वहीं कक्षा में 90 फीसदी अधिक अंक से प्राप्त करने वाले ऋषभ चौरसिया, अदिति जैन, आकाश चौरसिया, उर्वशी कोष्ठी, अमन दुबे, अदिति रैकवार और हर्षिता अवस्थी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र पटैल और चंदा सोनी ने किया। वहीं अतिथि का परिचय प्राचार्य प्यारेलाल प्रजापति ने कराया। आभार प्रमोद नेमा ने माना।

खबरें और भी हैं...