शुक्रवार 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएंगे। इस दिन सूर्य दोपहर 2.19 मिनट पर रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ नौतपा शुरू हो जाएगा। नौ तपा के दौरान मंगल व केतू ग्रहों का साथ होने से आंधी, तूफान की संभावनाएं रहेंगी। इससे नुकसान भी हो सकता हैं। ग्रह, नक्षत्रों की चाल बता रही है कि इस बार नौ तपा मिले जुले रहेंगे। यानि गर्मी के साथ सामान्य व आंधी बारिश की संभावना भी रहेगी।
बता दें कि सूर्य के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौ तपा शुरू हो जाते है। चन्द्रमा के नौ ग्रह हस्त, चित्रा से उत्तराषाढ़ा तक में सूर्य के भ्रमणकाल का नौ तपा कहा जाता है। इन्हें सबसे अधिक व मानसून का गर्म काल भी कहा जाता है। मान्यता है कि अगर नौतपा में अच्छी गर्मी पड़ती है और इस दौरान बारिश या बूंदाबांदी नहीं होती तो वर्षाकाल में अच्छी बारिश होती है। अगर नौतपा में बारिश या बूंदाबांदी हो जाती है तो मानसून कमजोर रहता है। इसलिए किसान हमेशा नौतपा में यही प्रार्थना करते हैं कि इन दिनों तेज गर्मी पड़े, ताकि मानसून अच्छा रहे।
ज्योतिष
25 मई को दोपहर 2.19 मिनट पर रोहणी नक्षत्र में पहुंचेंगे सूर्य, 26 से दिखेगा नौतपा का असर।
क्यों अधिक गर्म रहते हैं नौतपा
इन दिनों सूर्य ग्रह पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक आ जाता हैं। सूर्य के नजदीक आ जाने से उसकी किरणों का सीधा असर पड़ता है। इसलिए नौ तपा के दौरान अधिक गर्मी का पड़ती है। तापमान भी बढ़ जाता हैं।
31 मई से 3 जून तक आंधी के साथ बारिश की संभावना
पंडित राम गोविंद के अनुसार इस दौरान मंगल व केतू साथ रहेंगे। ऐसे में 25 को सामान्य गर्मी रहेगी। 26, 27 व 28 मई तो तापमान उच्च स्तर पर पहुंच सकता है। इस दौरान गर्मी से सावधानी बरतने की जरूरत है। 29 व 30 मई को मौसम सामान्य रहेगा। 31 मई से 03 जून तक आंधी, तूफान के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी। इससे मौसम में उमस भी बढ़ जाएगी। पंडित तिवारी के अनुसार कुल मिला कर नौ तपा को लेकर इस बार ग्रह नक्षत्र मौसम मिला जुला रहने के संकेत दे रहे हैं।