पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रॉ वाटर पंप पर फाल्ट से नहीं मिला शहर को पानी, सप्लाई आज

रॉ-वाटर पंप पर फाल्ट से नहीं मिला शहर को पानी, सप्लाई आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजघाट बांध के रॉ-वाटर पंप पर फाल्ट आने के कारण सोमवार को शहर की वाटर सप्लाई व्यवस्था प्रभावित रही। भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। पानी के इंतजाम के लिए लोग ट्यूबवेल, हैंडपंप, कुएं व बावड़ी पर निर्भर रहे। मंगलवार को शहर में पानी सप्लाई होगा। कुछ इलाके में देर शाम भी पानी सप्लाई हुआ। निगम के जलप्रदाय विभाग के अकील खान ने बताया कि सुबह 4 बजे अचानक रॉ वाटर पर फॉल्ट हो गया था। मेंटेनेंस का काम सुबह से शाम 5.30 बजे तक चला। इसके बाद पंप चालू कर दिए थे। जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंचा वहां मंगलवार को पानी सप्लाई कर दिया जाएगा।

आए दिन ठप हो रही सप्लाई : नगर निगम प्रशासन की गर्मी में लोगों को पानी के इंतजाम के लिए कोई ठोस प्लानिंग ही नहीं है। आए दिन वाटर सप्लाई ठप हो रही है। कभी मेंटेनेंस के लिए तो कभी अचानक आए फाल्ट के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

30 रुपए में खरीदा 20 लीटर पानी : चकराघाट निवासी निशांत विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने 20 लीटर पानी की कुप्पी 30 रुपए में खरीदी।

खबरें और भी हैं...