पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाेलमोल जवाब बता रहे हैं कि बारिश फिर बनेगी मुसीबत

गाेलमोल जवाब बता रहे हैं कि बारिश फिर बनेगी मुसीबत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाेलमोल जवाब बता रहे हैं कि बारिश फिर बनेगी मुसीबत

भास्कर संवाददाता | सागर

नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला व निगम प्रशासन के अफसर एक-दूसरे का मुंह तांक रहे हैं। जिम्मेदारों के रटे रटाए जवाब साफ बता रहे हैं कि इस बार भी बारिश शहर के लोगों के लिए मुसीबत ही सािबत होगी। पिछले 5 साल से यही चल रहा है। गरीबों के टपरे पूरे दमखम से उठाने वाला निगम का अतिक्रमण अमला भी नालों पर कब्जे को लेकर चुप्पी साधे हुए है।

महापौर फिर बोले- सीमांकन रिपोर्ट गायब करने वालों पर होगी कार्रवाई : महापौर अभय दरे का कहना है कि दो साल पहले मैंने खुद शहर के बड़ों नालों पर काबिज अतिक्रमण हटाने के लिए इनका सीमांकन कराया था। इसकी रिपोर्ट किसने गायब की, कौन जिम्मेदार है, मैंने जानकारी मांगी है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि महापौर यह बयान तीसरी बार दे रहे हैं। कब जानकारी मांगेंगे और कब कार्रवाई होगी, पता नहीं। विधायक भी इस मामले में महापौर से बात करने की पतली गली बार-बार तलाश रहे हैं।

कार्रवाई के लिए एक-दूसरे का मुंह ताक रहे जिम्मेदार, अतिक्रमण से सिकुड़कर 20 फीट का नाला बचा 8 फीट

मुद्दा बड़ा है और समय कम इसलिए जिम्मेदारों से रोज पूछेंगे सवाल

नालों पर काबिज अतिक्रमण और इसके कारण बारिश में आम नागरिकों को होने वाली परेशानी शहर का बड़ा मुद्दा है। भास्कर अपने सरोकारों के चलते समय-समय पर इसे उठाता रहा है। अब बारिश सिर पर है। समय कम है और जिम्मेदारों का रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना है। इसलिए भास्कर ने तय किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने तक रोज जिम्मेदारों से इस सवाल का जवाब मांगा जाएगा कि वे इस दिशा में क्या कर रहे हैं। इसी कड़ी में जानिए आज के जवाब-

Áकलेक्टर आलोक सिंह - निगम कमिश्नर से आज फिर बात हुई है। जल्द हटाएंगे अतिक्रमण।

Áनिगम कमिश्नर अनुराग वर्मा - निगम का अमला झील में उलझ गया है। सीमांकन की रिपोर्ट मांगी है।

Áमहापौर अभय दरे : हमारे पास जेसीबी नहीं है। एक नई जेसीबी और पोकलिन दो तीन दिन में आ जाएगी।

Áविधायक शैलेंद्र जैन : महापौर से बात की है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...