पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रवेश परीक्षा आज से, 3 दिन में 16846 विद्यार्थी होंगे शामिल

प्रवेश परीक्षा आज से, 3 दिन में 16846 विद्यार्थी होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह 8 से 10 बजे : विवि के न्यू लेक्चर हॉल में बीएफए, बीए एलएलबी (ऑनर्स) की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं एमए (एंथ्रोपोलॉजी), एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी), एमए (इकनॉमिक्स), एमए (हिंदी), एमए (रूरल डेवलपमेंट) और एलएलएम की परीक्षा शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित होगी।

दोपहर 12 से 2 बजे : विवि के न्यू लेक्चर हॉल और सोशल साइंस ब्लॉक में बीए बीएड की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में एमएससी(बॉटनी), एमकॉम, एमएससी (फॉरेंसिक साइंस), एमए (म्यूजिक) और एमए पॉलीटिकल साइंस की प्रवेश परीक्षा होगी।

शाम 4 से 6 बजे

: विवि के न्यू लेक्चर हॉल और सोशल साइंस ब्लॉक में बीए की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं एक्सीलेंस स्कूल में बीए, एमए (प्राचीन इतिहास), एमए (भाषा विज्ञान), फिलॉस्फी, एमए (संस्कृत), एमए (उर्दू), एमए (योग), एमपीए और एमए (सोशल वर्क) की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

ऐसे विषय जिनमें एक-एक ही परीक्षार्थी

पहले दिन होने वाली प्रवेश परीक्षाओं में दो ऐसे कोर्स हैं, जिनमें केवल एक-एक परीक्षार्थी ही शामिल हो रहे हैं। इसमें एमए (एंथ्रोपोलॉजी) और एमए (रूरल डेवलपमेंट) शामिल हैं। सागर में पहली पारी में 448, दूसरी पारी में 1055 और तीसरी पारी में 1256 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।

6 जून को पहली पारी में होने वाली परीक्षाएं अब 19 जून को होगी

सागर | गर्ल्स एक्सीलेंस कॉलेज में 6 जून को पहली पारी यानी 8 से 11 बजे के बीच होने वाली परीक्षाओं में परिवर्तन किया गया है। यह परीक्षाएं 19 जून को 8 से 11 बजे के बीच संपन्न कराई जाएंगी। जबकि 6 जून को दूसरी पारी यानी 2 से 5 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं को यथावत रखा गया है।

खबरें और भी हैं...