बंधान के पास ट्रांसफार्मर लगा, आज उतरेंगे पंप
सागर . लोगों ने श्रमदान कर झील से गंदगी और कचरा बाहर तो निकाल दिया, लेकिन निगम इसे उठवा भी नहीं पाया है।
सागर | शहर की लाखा बंजारा झील का पानी खाली करने के लिए उज्जैन से आए हैवी मड पंप चलाने के लिए मोंगा बंधान के पास ट्रांसफार्मर लग गया है। महापौर अभय दरे ने बताया कि बुधवार को पंप आ जाएंगे। एक-दाे दिन में पंप चालू हाेने के बाद झील का पानी तेजी से खाली होगा।
जल्द होगा
शुभारंभ
महापौर दरे ने बताया कि झील के खाली होने के साथ ही बहुत जल्द बड़े स्तर पर श्रमदान व डिसिल्टिंग का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम तय होने जा रहा है।