पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंबे इंतजार के बाद आज होगा मकरोनिया के रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन

लंबे इंतजार के बाद आज होगा मकरोनिया के रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकरोनिया की रेलवे क्राॅसिंग 30 पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य इसी सप्ताह से शुरू होगा। इस ब्रिज के निर्माण को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। दरअसल, इस ब्रिज का प्रस्ताव काफी पहले तैयार कर लिया गया था। लेकिन जमीन और उसकी डिजाइन को लेकर उलझ गया। अब इसकी ड्राइंग में बदलाव कर तमाम तरीके की मंजूरी मिल चुकी है।

मकरोनिया रेलवे ओवरब्रिज और मकरोनिया चौराहे से बहेरिया तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण के काम का भूमिपूजन बुधवार को शाम 5 बजे श्रीराम दरबार मंदिर के सामने दीनदयाल नगर मकरोनिया में किया जाएगा। कार्यक्रम में सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रदीप लारिया करेंगे। गौरतलब है कि इस ब्रिज के निर्माण 36.26 करोड़ में किया जाना है। जिसका टेंडर गुना की कंपनी ने लिया है। उधर, एनएच 86 स्थित मकरोनिया से बहेरिया तक की करीब 5 किलोमीटर की सड़क का निर्माण 15.60 करोड़ में किया जाएगा। इन दोनों प्रोजेक्ट से मकरोनिया से निकलने वाले ट्रैफिक में सुधार होगा।

खबरें और भी हैं...