- Hindi News
- National
- रमजान : बोहरा समाज के रोजे शुरू, मुस्लिम समाज के लोग आज चांद दिखा तो कल रखेंगे पहला रोजा
रमजान : बोहरा समाज के रोजे शुरू, मुस्लिम समाज के लोग आज चांद दिखा तो कल रखेंगे पहला रोजा
बोहरा समाज का रमजान माह का रोजा मंगलवार से शुरू हो गया और सोमवार की रात समाज के लोगों ने मगरीब-ईशा की नमाज अदा की। मंगलवार को पहला रोजा रखा। उधर, 16 मई को चांद दिखा तो मुस्लिम समाज के रमजान माह का पहला रोजा 17 मई को होगा, नहीं तो 18 से रमजान माह शुरू होगा। रमजान माह में समाज के लोग रोजे रख इबादत करेंगे। इस दौरान कई जगह रोजा इफ्तार के आयोजन भी होंगे। बोहरा समाज के लोग मंगलवार को पहला रोजा रख शाम को इफ्तार किया।
रमजान की शबे कद्र 5 जून को होगी
5 जून को रमजान की शबे कद्र होगी, जिसमें समाज के लोग पूरी रात इबादत करेंगे। 14 जून को इदुल फितर मनाई जाएगी। साथ ही कटरा जामा मस्जिद, कस्साब मंडी मस्जिद , शुक्रवारी, गोपालगंज आदि मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इस बार रमजान माह तेज गर्मी में शुरू हो रहा है। 16 मई को चांद का दीदार होते ही तरावीह की नमाज से रमजान माह की शुरुआत हो जाएगी। 17 मई काे पहला रोजा होगा। रोजेदार को भूखे-प्यासे रहकर शिद्दत की गर्मी के बीच नमाज, इबादत और तिलावत करना होगा। मुस्लिम समाज की मस्जिदों में जुमा की विशेष नमाज व अन्य नमाज के समय हो रहे बयानों के दौरान मस्जिद के पेश इमामों द्वारा नमाजियों को सलाह दी जा रही है कि वह भीषण गर्मी में किस तरह से पूरे रोजे रखें।
रमजान माह में पांच जुमे
मुफ्ती अनवर खान ने बताया कि रमजान की शुरुआत बुधवार शाम मगरिब की नमाज के बाद चांद दिखाई देते ही हो जाएगी। इसी दिन इशा की नमाज के दौरान तरावी की 20 रकात नमाज होगी। पहला रोजा गुरुवार का रहेगा। रमजान की दो तारीख को पहला जुमा (शुक्रवार), दूसरा 9 तारीख को, तीसरा जुमा रमजान की 16 को, चौथा जुमा 23 को और अाखिरी जुमा जुमातुल विदा 30 वें रमजान यानी 15 जून को होगा। इस्लामिक माह शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर 16 जून को ईद उल फित्र मनाई जाएगी।