- Hindi News
- National
- जनपद पंचायत सीईओ को ऑनलाइन पेमेंट की ट्रेनिंग; नई व्यवस्था में दक्ष हो जाएं और इसे ही अमल में लाएं : कमिश्नर
जनपद पंचायत सीईओ को ऑनलाइन पेमेंट की ट्रेनिंग; नई व्यवस्था में दक्ष हो जाएं और इसे ही अमल में लाएं : कमिश्नर
सागर | राज्य शासन के पंचायत राज संचालनालय द्वारा संभागीय मुख्यालय में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कमिश्नर मनोहर दुबे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर। सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए है कि वे शासन की योजनाओं में संबंधित हितग्राही, संस्था को ऑनलाइन भुगतान करने की व्यवस्था को अपनाएं।
प्रशिक्षण में संयुक्त आयुक्त डाॅ. राजेश राय, पंचायत राज संचालनालय भोपाल उप संचालक विनोद यादव सहित संभाग के सभी जनपद सीईओ मौजूद थे। कार्यक्रम में पंचायत राज संचालनालय उप संचालक यादव ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जनपद सीईओ को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायत राज की योजनाओं में ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और हितग्राही, संस्था को ऑनलाइन भुगतान करने के लाए गाइडलाइन के बारे में भी जानकारी दी।