पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वीकृत कामों का 40% ही होगा पहला भुगतान

स्वीकृत कामों का 40% ही होगा पहला भुगतान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण की बैठक 18 मई को कमिश्नर कार्यालय में होने वाली है। इसके लिए प्रस्तावित एजेंडे पर योजना एवं सांख्यिकी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बार प्राधिकरण के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपए का बजट मिला है। जिसमें 6 जिलों के लिए प्रस्तावित कामों को लेकर मंजूरी मिलेगी। इसमें भी पहले चरण के स्वीकृत और कराए गए कामों पर 40 प्रतिशत राशि ही जारी की जाएगी। इसके साथ ही पुराने स्वीकृत कामों की समीक्षा होगी।

बजट की कमी से जूझ रहे बीडीए के पास इस बार भी बजट को लेकर परेशानियां बढ़ने वाली हैं। नए वित्तीय वर्ष में बीडीए को जो तीन महीने का बजट मिला है। उससे 6 जिलों में विकास कार्य की रूपरेखा तैयार होना असंभव है। इतना ही नहीं बीडीए को योजना एवं सांख्यिकी विभाग में मर्ज करने के बाद सबसे बड़ी चुनौती अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत बोर्ड के पदाधिकारियों के बैठने की है, क्योंकि अभी तक इनके बैठने को लेकर स्थान तय नहीं हो पाया है। चर्चा यह भी है कि इस बार की बोर्ड बैठक में नए कार्यालय के लिए स्थान आरक्षित हो सकता है। जिसके निर्माण के लिए अलग से राशि की डिमांड की जाएगी।

खबरें और भी हैं...