एस्पिरेशन जिलों के संबंध में बैठक 18 मई को
एस्पिरेशन जिलों के संबंध में बैठक 18 मई को
सागर | नीति आयोग द्वारा चयनित एस्पिरेशन जिलों के लिए तय किए गए संकेतकों की समीक्षा बैठक 18 मई को दोपहर 4.30 बजे से कमिश्नर कार्यालय में होगी। पहले यह बैठक 15 मई को होना थी। बैठक में विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह अधिकारी अपने विभागों से संबंधित मानक संकेतकों के आधार पर दमोह, छतरपुर के अलावा संभाग के अन्य जिलों सागर, पन्ना और टीकमगढ़ की जानकारी के साथ मौजूद रहेंगे। कमिश्नर मनोहरलाल दुबे यह बैठक लेंगे।